Site icon 24 News Update

प्याज की ‘अब रूलाओगे क्या’ वाली कीमतों से राहत, 35 रुपए किलो पर 10 जगहों पर वैन से शुरू की सरकारी सप्लाई

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। प्याज की कीमतों ने 60 पार होने के बाद खलबली मचानी शुरू कर दी है। इसके बाद सरकार नींद से जागी है और राहत का मानसून लेकर आई है। भारत सरकार ने 35 रुपए किलो प्याज बेचना शुरू कर दिया है। नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज शाम को 4.15 बजे जयपुर सहकार भवन पर सस्ते प्याज बेचने की शुरुआत की है। कुल 10 जगह पर सस्ती प्याज बेचा जा रहा है। अलगे कुछ दिनों में शहर के इलाकों में 24 मोबाइल वैन के जरिए सस्ते प्याज उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वैन के जरिए सस्ता प्याज बेचा जाएगा। एक वैन में 1500 किलो प्याज रहेगा। इसके खत्म होने पर दोबारा गोदाम से भरकर निर्धारित स्थान पर भेजा जाएगा। एनसीसीएफ के जयपुर शाखा प्रबंधक ए. संदीप ने मीडिया को बताया कि हमारी ओर से जयपुर के कई लोकेशन पर प्याज उपलब्ध करवाए जाएंगे। बाजार में जो प्याज 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। हमारी वैन पर 35 रुपए किलो के भाव पर मिलेगा। आपको बता दें कि इस बार बारिश बेतरतीब होने होने के बाद से प्याज के रेट लगातार बढ़ रही है। रिटेल में 30 से 40 रुपए किलो बिकने वाला प्याज बाजार में 50 से 60 रुपए किलो तक है। अभी तो प्याज में मंडी में नासिक से प्याज का पुराना स्टॉक आ रहा है।

Exit mobile version