24 न्यूज अपडेट. जयपुर। प्याज की कीमतों ने 60 पार होने के बाद खलबली मचानी शुरू कर दी है। इसके बाद सरकार नींद से जागी है और राहत का मानसून लेकर आई है। भारत सरकार ने 35 रुपए किलो प्याज बेचना शुरू कर दिया है। नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज शाम को 4.15 बजे जयपुर सहकार भवन पर सस्ते प्याज बेचने की शुरुआत की है। कुल 10 जगह पर सस्ती प्याज बेचा जा रहा है। अलगे कुछ दिनों में शहर के इलाकों में 24 मोबाइल वैन के जरिए सस्ते प्याज उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वैन के जरिए सस्ता प्याज बेचा जाएगा। एक वैन में 1500 किलो प्याज रहेगा। इसके खत्म होने पर दोबारा गोदाम से भरकर निर्धारित स्थान पर भेजा जाएगा। एनसीसीएफ के जयपुर शाखा प्रबंधक ए. संदीप ने मीडिया को बताया कि हमारी ओर से जयपुर के कई लोकेशन पर प्याज उपलब्ध करवाए जाएंगे। बाजार में जो प्याज 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। हमारी वैन पर 35 रुपए किलो के भाव पर मिलेगा। आपको बता दें कि इस बार बारिश बेतरतीब होने होने के बाद से प्याज के रेट लगातार बढ़ रही है। रिटेल में 30 से 40 रुपए किलो बिकने वाला प्याज बाजार में 50 से 60 रुपए किलो तक है। अभी तो प्याज में मंडी में नासिक से प्याज का पुराना स्टॉक आ रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोने की कीमत ऑल टाइम हाई, 77,300 रुपए, चांदी 2300 रुपए चमकी पुलिस मुख्यालय की एडवाइजरी,-’फर्जी ई-चालानों’ से बचें, वैध और अवैध एसएमएस की पहचान के बाद ही करे ऑनलाईन भुगतान, डीजी साइबर क्राइम का अलर्ट