Site icon 24 News Update

पोतियों की शादी में जिंदा जले दादा, स्पेशल सफारी टेंट के एसी का कम्प्रेसर फटने से लगी आग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, कोटा। बूंदी में एक मैरिज गार्डन में लगाए स्पेशल टेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आग में जिन पोतियों की शादी हो रही है उनके दादा जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि आग टेंट में लगाए गए एसी का कंप्रेसर फंटने के बाद लगी जिससे टेंट देखते ही देखते जल गया व उसमें दादा जिंदा जल गए। नैनवां रोड इलाके में यह घटना हुई। आग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि पाइप फैक्ट्री के नजदीक शहनाई मैरिज गार्डन में टोंक के टोडारायसिंह निवासी 2 सगी बहनों की शादी होनी थी। परिवार वाले मंगलवार देर रात पहुंचे। उनके ठहरने के लिए मैरिज गार्डन में विशेष एसी वाले टेंट रूम बनाए गए। दुल्हन के परिवारजन उसमें रात को सो गए। आज सुबह अचानक एसी का कंप्रेसर फट गया व तेज धमाका हुआ। लोग नींद में थे। कंप्रेसर से निकली चिंगारी से टेंट जल गए। आग में दादा टोडारायसिंह निवासी लाल मोहम्मद (75) पुत्र हबीब खान जिंदा जल गए। जिस सफारी टेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ उसमें दुल्हनों के दादा लाल मोहम्मद और पोता अमन सो रहे थे। अमन चीखता हुआ टेंट से बाहर निकाल गया मगर दादा अंदर रहे गए। चाचा ने जलते टेंट में घुसकर अपने पिता लाल मोहम्मद को खींच कर बाहर निकाला मगर तब तक उनकी अंतिम सांसें चल रही थी। जहां अस्पताल पहुंचते ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि यहां पर दो बारातें आनीं थीं फिजा की बारात मध्य प्रदेश शिवपुरी और रैहनुमा की बारात सवाई माधोपुर से आनी थी। मृतक के 4 बेटे और 2 बेटियां हैं।

Exit mobile version