24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यूजीसी देश भर की 157 यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इसमें 108 सरकारी यूनिवर्सिटीज, 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और 2 डीम्ड यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।यह कार्रवाई यूनिवर्सिटीज में लोकपाल (स्वाचंस) नियुक्त नहीं किए जाने के कारण हुई है। डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में मध्यप्रदेश का स्थान पहले नंबर पर है। एमपी की 16 यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इसके बाद राजस्थान 14 और उत्तर प्रदेश 12 का नंबर आता है। वहीं इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की 10 सरकारी यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर के रूप में दर्ज किया गया है। राजस्थान को देखें तो इसमें उदयपुर की पेसिफिक मेडिकल युनिवर्सिटी भीलों का बेदला, राजस्थान की प्रताप युनिवर्सिटी, श्रीकल्लाजी वैदिक विवि, जोधपुर नेशनल युनिवर्सिटी, अपेक्स युनिवर्सिटी जयपुर, मौलाना आजाद विवि, वेटरनरी विवि, स्वामी केशवानंद विवि, बाबा आम्टे दिव्यांग विवि, जयनारायण व्यास विवि के नाम शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब सीधा कनेक्ट होगा गोवर्धनविलास और मल्लातलाई, नया रास्ता देखा नामरी पंचायत मे लगी रात्रि चौपालएसडीएम ने सुनी जन समस्याएं