24 न्यूज अपडेट. नाथद्वारा। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राजसमंद जिले के श्रीनाथजी मंदिर में देव दर्शन किए। वे सुबह 9 बजे नाथद्वारा पहुंचीं, जहां श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के दर्शन के साथ दौरे की शुरुआत की। मंदिर में श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने परंपरानुसार उनका स्वागत किया। उन्हें उपरना व रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर अनिल सनाढय व सचिव लीलाधर पालीवाल भी उपस्थित रहे।
मंदिर विस्तार कार्यों का अवलोकन
राजे ने श्रीनाथजी मंदिर में चल रहे विस्तार और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक जी के जीर्णोद्धार कार्य को देखा और युवराज विशाल बावा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर आशीर्वाद लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन के बाद राजे का मोतीमहल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व भिंडर विधायक रणधीर सिंह, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, प्रदीप काबरा, वीरेंद्र पुरोहित, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी, ललिता काबरा और जागृति सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धार्मिक और राजनीतिक संवाद
राजे का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रहा। मंदिर दर्शन और स्वागत कार्यक्रम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.