कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। निम्बाहेड़ा में यहां पेच एरिया स्थित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षाल्लास से मनाया जाएगा।
आजादी पर्व स्वतन्त्रता दिवस के शुभावसर पर पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को सुबह 08.30 बजे राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्षैत्र के समस्त कांग्रेसजनों,समस्त अग्रिम संगठनो के पदाधिकारियों,समस्त जनप्रतिनिधियों नगर के गणमान्यजनों एवम् नागरिक बंधुओ से ईष्ट मित्रों सहित उक्त समारोह में ब्लॉक एवम् नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.