Site icon 24 News Update

पूर्व प्रधानमंत्री वजपेजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके देश के लिए किए गए योगदान को याद किया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी लेखक, कवि, मृदुभाषी, प्रखर वक्ता के साथ ही कुशल नेतृत्व के धनी थे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के नारा जय जवान, जय किसान में समय की मांग को देखते हुए जय जवान, जय किसान के साथ-साथ जय विज्ञान को भी जोड़ने का काम किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पार्षद मयंक अग्रवाल, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री कालू सेन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री, रानीखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल जाट, रवि जाट, संजय सुराणा, रजनीश गोठवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version