24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षकयोगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने बताया कि चोरी व गुम हुए मोबाईलों को ट्रेस आउट कर परिवादियों को सुपूर्द कराने के अभियान में उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर एवं कैलाश बोरीवाल, वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के निर्देशन पर डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा थाना लम्बे समय से सर्कल में गुम हुए मोबाईलों की साईबर सैल के माध्यम से डिटेल प्राप्त कर 30 मोबाईलों को ट्रेस आउट किया जिसमें टीम द्वारा राजस्थान राज्य के उदयपुर, चितौडगढ, जयपुर, जोधपुर, बांसवाडा, डूंगरपुर, प्रतापगड जिलों में एवं गुजरात व महाराष्ट्र राज्य में उपयोग हो रहे ऐसे मोबाईल जो करीब तीन माह से दो साल की अवधि में गुम हुए थे जिन्हे टीम द्वारा रिकवर कर प्राप्त करने में सफलता हासिल की है जिनकी कीमत करीब 6 लाख रूपये है। पुलिस ने आम जन से अपील की है कि दुपहिया वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग कर मोटरसाईकिल की टंकी पर नहीं रखे एवं पीछे जेब में, शर्ट की उपर वाली जेब में भी नहीं रखे जिससे मोबाईल गिरने की सम्भावना रहती है एवं कहीं पर भी आने जाने के दोरान चलते वाहन पर मोबाईल पर बात नहीं करे क्योंकि कोई भी बदमाश आपसे छीनकर भाग सकता है। इस कार्रवाई में बडा सवाल यह उठा कि मोबाइल गुम हो गए थे व जो लोग महीनों से उन्हें अपना समझ कर उपयोग कर रहे थे वे लोग कौन है व उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। क्योंकि गुम हुई चीज को उठा कर उसका उपयोग करना भी कानूनी अपराध ही है। आजकल पुलिस ने यह ट्रेंड बना लिया है कि मोबाइल तो दिला देती है लेकिन जो लोग मोबाइल चोरी कर लेते हैं या गैर कानूनी रूप से उपयोग करते हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसके अलावा पुलिस का शर्ट की जेब में मोबाइल नहीं रखने का फरमान भी बेतुका हैं। आज ही एक व्यक्ति के पेंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया व उसे चोटें आई। ऐसे में पुलिस को यह कहना चाहिए कि आप शर्ट की जेब में मोबाइल रखें, हम उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी देते हैं।कार्यवाही करने वाली टीम :-(1) डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी अम्बामाता(2) श्री नन्दलाल हैडकानि(3) श्री राजकमल बिश्नोई कानि(4) श्री शैलेन्द्र सिंह कानि(5) श्री निलेश कानि(6) श्री गजराज हैडकानि साईबर सैल(7) श्री लोकेश रायकवाल सायबर सैल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कारगिल विजय के पूरे हुए 25 साल,युद्ध के नायकों, दिग्गजों और वीर नारियों को नमन करने बाइक पर पहुंची रणबांकुरों की टीम मालवा का चौरा अपडेट खबर…….शादी का मुहूर्त निकलवाने जा रहा था परिवार, भाई-बहिन सहित 4 की मौत