24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। पार्टी विद डिफरेंस में ये क्या हो रहा है। आज तो यू टर्न की हद ही कर दी भाजपा के आला पदाधिकारियों ने। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को कैंडिडेट्स की 3 लिस्ट जारी की। पहली लिस्ट सुबह 10 बजे आई। इसमें 3 फेज के 44 कैंडिडेट्स के नाम थे, लेकिन इसे थोड़ी ही देर में डिलीट कर दिया गया। लिस्ट आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया। बोला गया कि पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बाहर निकले और कहा- परेशान ना हों, सभी से पर्सनली बात करूंगा। 2 घंटे बाद 12 बजे एक और लिस्ट आई, इसमें सिर्फ फर्स्ट फेज के 15 कैंडिडेट्स के नाम थे। रविंद्र रैना ने कहा, “अभी फोकस 18 सितंबर को होने वाली फर्स्ट फेज की वोटिंग पर है। मैं हर कार्यकर्ता से पर्सनली बात करूंगा।“ इसके बाद 2 बजकर 45 मिनट पर एक और लिस्ट आई। इसमें सिर्फ एक नाम था। कोंकरनाग से चौधरी रोशन हुसैन के नाम की घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। पहली लिस्ट के लिए कहा गया कि 44 उम्मीदवारों की सूची टाइपिंग एरर के कारण रद्द की गई है।
पार्टी विद डिफरेंस का दावा फुस्स, जम्मू भाजपा दफ्तर में टिकट कटने वालों का भारी हंगामा, 5 घंटे में भाजपा की आ गई 3 लिस्ट, सुबह 10 बजे 44 ना, 2 घंटे बाद 15 रह गए

Advertisements
