24 न्यूज अपडेट़ उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों की लाइन लगी हुई है। आज कई नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की। इनमें सूरतगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगाजल मील भी शामिल हैं। गंगाजल मील के साथ ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हनुमान मील और हेतराम मील, सीकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा और सीकर के पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, नारायण पंचारिया और अरुण चतुर्वेदी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। गंगाजल मील ने भाजपा में आते ही कांग्रेस पर बेकफार करते हुए कहा कि उन्होंने साल 2003 में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था. उसके बाद से वे और उनका परिवार लगातार सूरतगढ़ में कांग्रेस की सेवा करता रहा था लेकिन गोविंदसिंह डोटासरा डूंगरराम गेदर को पार्टी में ले आए और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी अपने करीबी को पार्टी में लाकर मंत्री का दर्जा दिलवाया। इसके बाद उनके परिवार का टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी अलग-अलग धड़ों में बंटी है जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। अब भाजपा में आने के बाद लग रहा है कि वापस घर आ गया हूं। सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में आपसी गुटबाजी से पार्टी का समर्पित कार्यकर्ताओं में निराशा है. राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस ने जो स्टैंड लिया उससे भी सनातन धर्म में भरोसा रखने वाले उनके जैसे कार्यकर्ताओं को धक्का लगा है।
पार्टीग्रहण संस्कार में भाजपा के हाथ आया कांग्रेस का गंगाजल

Advertisements
