Site icon 24 News Update

पाटनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीती अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा सुश्री सुहानी तोतला (कक्षा 12) और सुश्री सिद्धि जैन (कक्षा 10) ने झुंझुनू के डुंडलोद विद्यापीठ में आयोजित हुई अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी भाषा) में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। पाटनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं कि इस उपलब्धि पर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक श्री नितिन जैन ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं को बधाई दी ओर बताया कि यह बडे हि हर्ष का विषय हे, कि हमारे विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत एवं लगन के बलबूते पर विद्यालय को गौरवान्वित किया हैं।

प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें पाटनी पब्लिक स्कूल की दोनों छात्राओं ने “भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जाति और धर्म ने गहरी जड़ें जमा ली हैं“ विषय के हर पहलू पर मिलकर बहस करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। साथ ही सुश्री सुहानी ने एकल वक्ता वाद-विवाद में भी तीसरा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी हासिल किया। प्रधानाचार्य, श्री गिरीश बाबू एम.एम. ने इस अवसर पर विद्यालय की दोनों प्रतिभाओं को पुरस्कृत होकर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हुए सहयोगि शिक्षक श्री जयदीप माथुर के प्रयासों की भी सराहना की।

Exit mobile version