Site icon 24 News Update

पांच दिवसीय झूला महोत्सव के समापन पर दर्शन करने पहुंचे विधायक कृपलानी

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। समीपवर्ती राज्य मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर पांच दिवसीय वार्षिक झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सावन मास पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय झूला महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, वीरेश चपलोत एवं गजेंद्र नवलखा ने भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर मण्डल ट्रस्ट के सत्यनारायण मूंदड़ा, श्यामसुंदर मूंदड़ा, विकास मूंदड़ा सहित मेला कमेटी के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अथितियों का नगर पंचायत रतनगढ़ की ओर से अध्यक्ष सुगना बाई कचरू लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष शिवनंदन छिपा, मेला कमेटी अध्यक्ष हसमुख सोनी एवं पार्षद दल के द्वारा भी स्वागत किया गया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र मंडोवरा भी मौजूद रहे।

Exit mobile version