Site icon 24 News Update

कथा का माध्यम से जो भी सीखें उसे अपने जीवन में उतारें- विधायक कृपलानी, बाबा रामदेव व्यायाम शाला पर नानी बाई का मायरा का हुआ समापन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित श्री बाबा रामदेव व्यायामशाला पर भादवा बीज श्री बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर पंडित श्री रामेश्वर जी के मुखारविंद से नानी बाई का मायरा कथा का वाचन किया जा रहा है।
मंगलवार को कथा समापन के अंतिम दिन पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री बाबा रामदेव के दर्शन कर कथा वाचक पंडित श्री रामेश्वर जी का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री बाबा रामदेव व्यायाम शाला के उस्ताद प्रहलाद माली, शम्भू माली, मोहन सिंह, शंकर माली सहित सदस्यों द्वारा विधायक कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, नगर उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मूंदड़ा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों एवं कथाओं से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कृपलानी ने कहा कि ऐसी कथाओं के माध्यम से मिली सीख को हमें अपने जीवन मे उतारते हुए पीड़ित मानव की सेवा करना चाहिए।

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ धराया नानी बाई का मायरा

श्री बाबा रामदेव व्यायामशाला पा आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ नानी बाई का मायरा धराया गया। इस अवसर पर आयोजको के द्वारा शेखावत सर्कल स्थित श्री शिव मंदिर से छोटीसादड़ी मार्ग, इंदिरा कॉलोनी, परशुराम सर्कल, होते कथा आयोजन स्थल तक डीजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ दो बैल गाड़ियों में नानी बाई के मायरे की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं एवं पुरुष डीजे पर भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। जैसे ही शोभायात्रा कथा आयोजन स्थल पर पहुंची वहां कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालु स्त्री, पुरुष भक्ति भाव में लीन होकर नृत्य करने लगे। कथा समापन पर महाआरती की गई, तत्पश्चात अन्नकूट का प्रसाद का वितरण किया गया।

Exit mobile version