Site icon 24 News Update

पहाड़ों से आई गुर्राने की आवाज, देखा तो ठंडी गूफा मेंं बैठा था लेपर्ड

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर में कई दिनों से लेपर्ड का मूवमेंट हो रहा है। बुधवार को भी भांटो का मिनाना गांव में कुछ किसानों ने लेपर्ड को देखा। उन्होंने बताया कि खेत के पास ही बंद पड़ी माइंस से गुर्राने की आवाज आई तो सहम गए। पास जाकर देखा तो गूफा में पत्थरों के बीच गर्मी से बचने के लिए लेपर्ड ने शरण ली हुई थी। बुधवार को सुबह करीब 10ः30 बजे किसानों ने यह लेपर्ड मूवमेंट दर्ज किया। लेपर्ड दिलीप सेन ने देखा और उसका वीडियो भी बनाया। किसानांं का कहना है खेत के पास ही एक बंद पड़ी माइंस है, जहां मार्बल के बड़े-बड़े ब्लॉकं का ढेर लगा हुआ है। इनमें अंदर तक जाने के लिए रास्ता है। हर साल गर्मियों में लेपर्ड पत्थरों के बीच प्रवास पर आते हैं। इस बारे में वन विभाग को सूचना दी गई है।

Exit mobile version