24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। यहां पर महिला को धक्का देकर स्कूटी सवार 2 बदमाश पर्स छीनकर भाग गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के जय हिंद नगर कॉलोनी में यह घटना हुई। बताया गया कि रविवार रात को गली नंबर 4 में संगीता पत्नी जगदीश शाह वॉक कर रही थी। इस दौरान दो स्कूटी सवार बदमाश आए। उन्होंने संगीता शाह के पास आते ही उनको अचानक पीछे से जोर का धक्का मारा। जिससे संतुलन बिगड़ गया। इस बीच बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और स्कूटी पर ही भाग छूटे। महिला संभलते हुए चिल्लाते हुए दौड़ी लेकिन बदमाश तेज रफ्तार वाहन भगाते हुए वहां से भाग छूटे। संगीता शाह ने बताया कि उनके पर्स में आधार कार्ड, 15 हजार रुपए का मोबाइल और 2 हजार रुपए कैश रखे थे। महिला कोतवाली थाने में उन्होंने रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस अब सीसीटीवी से जांच कर रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.