Site icon 24 News Update

पर्यटन गीत ‘महारो देश’ का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

Advertisements

पर्यटन गीत ‘महारो देश’ में दिखी राजस्थान के संस्कृति, इतिहास और विरासत की अनूठी झलक

24 न्यूज़ अपडेट राजसमंद 14 फरवरी। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार सुबह  निदेशक एवं गायक मनोज पोरवाड़ कृत पर्यटन गीत ‘महारो देश’ का विमोचन किया।

पोरवाड़ ने बताया कि इस गीत को राज्य के विभिन्न जिलों जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ आदि जिलों में फिल्माया गया है।

गीत में कलाकारों डॉ जगदीश जीनगर, महेंद्र कुमावत, भगवती लाल रैगर, फतेह सिंह राव, मंजुला भटनागर, पूजा प्रजापत, ममता टेलर, पवन शर्मा, हरी सिसोदिया, नंदलाल परिहार का अभिनय आकर्षण का केंद्र रहा है। गीत को संगीत स्वर्गीय अनिल दरनाल एवं सुनील दरनाल ने दिया हैं। गीत को शब्द प्यारे मीत ने दिए हैं।

निर्माण कार्यकारी प्रेमशंकर भट्ट, कला निर्देशन महेंद्र कुमावत, सहायक निर्देशक कुमार दिनेश, फोटोग्राफी शाहिद शाह, निर्माण प्रबंधन सुरेश भाट, मयंक बागोरा एवं पीएम श्री लवाना विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का योगदान रहा है। सम्पादन दिनेश यादव का रहा है।

पीएम श्री लवाना विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मनोज हाड़ा का बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा गीत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला कलक्टर ने जब यह गीत सुना तो इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गीत में राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, विरासत को दर्शाने का प्रयास किया गया है। 

Exit mobile version