Site icon 24 News Update

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण हेतु अध्यापक अभिभावक बैठक आयोजित

Advertisements

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा । निंबाहेड़ा में यहां समीपवर्ती गादोला में गुरुवार को राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख 2024 जिले के चयनित विद्यालयों में चार दिसम्बर को आयोजित होने जा रही है,जिसके संदर्भ में तैयारी हेतु संस्था प्रधान वीणा शर्मा के निर्देशन में गुरूवार को गादोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव रामेश्वर दत्त शर्मा ने समस्त अभिभावकों से परख के दिन शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु आह्वान किया एवं मॉक-टेस्ट परिणाम से अवगत कराया। उपप्राचार्य ने अभिभावकों से अपार आइ डी,आधार प्रमाणिकरण,जनाधार आथिटीकेशन हेतु आग्रह किया। बैठक में लगभग 45 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया।

Exit mobile version