Site icon 24 News Update

पन्ना लाल पूर्बिया के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग, हत्यारा  गिरफ्तार नहीं होने से कलाल समाज में भारी रोष

Advertisements

24 न्यज अपडेट उदयपुर। पन्नालाल पूर्बिया की पिछले माह 26 अक्टूबर को उंदरी में हत्या हो गई थी। हत्यारे की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से कलाल समाज में भारी रोष व्याप्त हैं ,8 नवंबर को कलाल समाज द्वारा प्रशासन को ज्ञापन दिया था।  शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की गई थी, परंतु करीब एक माह बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से कलाल समाज में भारी रोष व्याप्त है। आज कलाल समाज के महिला एवं पुरुषों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन दिया एवं हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार की मांग की। पूर्बिया समाज उदयपुर ईकाई अध्यक्ष दिनेश पूर्बिया व चौधरी मेवाड़ा समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक  योगेश गोयल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को ज्ञापन दिया और शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की गई। कलेक्ट्रेट के बाहर सैकड़ों लोग उपस्थित थे। हरीश सुहालका, सुर्य प्रकाश पूर्बिया, नोजी राम पूर्बिया, मुकेश पूर्बिया, नन्द लाल पूर्बिया, मोहन लाल पूर्बिया,रेवंती लाल पूर्बिया,कमल पूर्बिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version