24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। डूंगरपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की ओर से पुराने और शातिर बदमाशों की धरपकड़ की गई। जिसमें 4 थानों की पुलिस ने 18 घंटे में 57 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पत्थरबाजी और दूसरी बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से ये कदम उठाए जा रहे हैं। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि पूर्व में चालानशुदा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुराने शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी की जा रही है। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 25 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद परमार निवासी पगारा, नरेश डामोर पगारा, निखिल परमार डाबेला, मोहन अहारी खेमपुर, विनोद ननोमा सत्तू, प्रकाश अहारी शक्तावतो का गुढ़ा, मनीष ननोमा, गणेश अहारी, तेजप्रकाश अहारी, सतीश अहारी, तेलिया कनिपा सेमलघाटी, सकुड़ा कनिपा देवसोमनाथ, पप्पू कनिपा देवसोमनाथ, नानजी अहारी सबलाना, महेंद्र अहारी सबलाना, गोतम ननोमा फलोज, ईश्वर ननोमा फलोज, गोविंद ननोमा फलोज, राजेंद्र कलाल काँठडी, प्रकाश मीना इंदौडा, कांतिलाल ननोमा निवासी सुलई, सावन परमार रणसागर, सुखदेव कटारा सुलई, थावरा मीणा दराखांडा, गटू परमार दराखांडा को गिरफ्तार किया है। कुआं थानाधिकारी सुनील चावला ने बताया कि 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि अभियान के तहत 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वर्षा ने सोचा होगी धनवर्षा, एसीबी ने हाथ धुलवा कर रंग उतारा, जेल भेजा, महिला सहायक प्रशासनिक अधिकारी ट्रैप, बाबू की बकाया सैलरी पर मार ली थी कुंडली, मांगे थे 70 हजार, 40 हजार देते ही दबोचा 15 अगस्त के कार्यक्रम में बच्चे ने कर दी भील प्रदेश की मांग, मास्टरजी ने बजा दी तालियां