24 न्यूज अपडेट उदयपुर। धनराज ननोमा निवासी गोदावाडा ने थाना फलासिया में रिपोर्ट पेश की कि 24 मई को उनकी व पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव होने से पत्नी रात्रि मे बिना बताये कही चली गई जिसकी आस-पास तलाश की मगर वह नही मिली। 26 मई को किसी ने सूचना दी कि जंगल में पेड़ पर किसी महिला की लाश लटकी हुई है वहा जाकर देखा तो वह पत्नी की लाश थी। कोई अज्ञात व्यक्ति पत्नी की हत्या कर लाश को पेड से लटका गया है। प्राप्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाडा, महावीर सिंह शेखावत उप अधीक्षक पुलिस वृत झाडोल के सुपरवीजन में सीताराम थानाधिकारी फलासिया के नेतृत्व में टीम का गठन अनुसंधान शुरू किया गया। मृतका के पति धनराज की गतिविधिया संदिग्ध होने पर मनौवेज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो बताया कि शादी 2013 में हुई थी, मेरी पत्नी का फोन देख रहा था तो उसके फोन मे कुछ नम्बर से बहुत ज्यादा कॉल आ रखी थी। उक्त नम्बरो के बारे में पूछा तो वो मेरे हाथ से फोन छीनने लगी तो मैने उसको फोन नही दिया। कुछ देर बाद मे सो गया। करीब 12 बजे बाद उठकर देखा तो मेरी पत्नी घर पर नही थी जिसकी तलाश मैने आस पास कि मगर वह नही मिली। अगले दिन जंगल मे तलाश करने गया तो मेरी पत्नी जंगल में बैठी हुई मिली जहा हम दोनो मे झगड़ा हो गया, उसकी हत्या कर दी ओर शव को पेड़ से लटका कर घर चला गया। 26 मई को जीजाजी उस रास्ते से आ रहे थे तो उन्होने शव पेड़ से लटकते देख तो घर पर सूचना दी और थाने मे जाकर रिपोर्ट दी व मुकदमा दर्ज करवाया। पत्नी के चरित्र मे शक था इसलिये गुस्से में मैने उसकी हत्या कर शव को पेड से लटका दिया। जिस पर धनराज को बाद पूछताछ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम :-01 श्री सीताराम थानाधिकारी फलासिया02 श्री कालुलाल मु.आ. 941 श्री विकम कॉन्स्टेबल 30704 श्री निलेश कॉन्स्टेबल 48505 श्री जगदीश कॉन्स्टेबल 177006 श्री मुकेश कुमार कॉन्स्टेबल 228807 श्रीमती जसोदा म. कॉन्स्टेबल 292708 श्री गजेन्द्रसिंह कॉन्स्टेबल 568 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिन्धी बाल संस्कार शिविर समापन समारोह 16 जून मोगरावाड़ी में युवक को टक्कर मार भागा एनफील्ड चालक, कॉल करने पर भी नहीं आई एम्बुलेंस, ऑटो में डालकर घायल को पहुंचाया अस्पताल