कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मंगलवार को स्थानीय पंचायत समिति परिसर में पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पल एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवलखा ने पंडित उपाध्याय की सनातनी विचारधारा को आत्मसात करने का आव्हान किया। इस अवसर पर नवलखा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए जनसंघ को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान की थी।
पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पंस समिति विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, गुणवंत लाल शर्मा, विरेश चपलोत, जगदीश राजोरा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, कालु सेन, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, उपाध्यक्ष रामनिवास जाट,चंद्रभान सिंह हाड़ा, विक्की डागा, ललित साहू, शक्तिकेन्द्र संयोजक ओमप्रकाश नाथ, लोकेंद्र आचार्य, भानु झंवर, भंवर माली, भरत शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

