Site icon 24 News Update

नौकरी के लिए दिया धरना तो हो गए गिरफ्तार, दरीबा माइंस के प्लांट के बाहर कर्मचारियों को रोकने पर मामला दर्ज

Advertisements


राजसमंद1 राजसमंद की दरीबा माइंस के डीएससी प्लांट के बाहर सडक़ जाम कर माइंस कर्मचारियों को काम पर जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए रेलमगरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। माइंस सिक्योरिटी के अधिकारी ने मेहन्दुरिया गांव के 18 से 20 लोगों के खिलाफ रेलमगरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
दरीबा माइंस के सिक्योरिटी अधिकारी ने कहा कि दरीबा माइंस के डीएससी प्लांट के बाहर धरना दिया गया व कर्मचारियों को माइंस में घुसने नहीं दिया गया। माइंस में आ रहे ज्वलनशील पदार्थ एसिड व एस-2 एसओ4 गैस, लिक्विड केमिकल के टैंकर भी रोक दिए गए। जिससे जनहानी का खतरा हो गया।
पुलिस ने लोगों से समझाश की व धरना हटाया। इस दौरान पुलिस ने कान सिंह पुत्र चावल सिंह राणावत व राहुल पुत्र रमेश चन्द्र बंजारा निवासी मेहन्दुरिया को गिरफ्तार कर लिया। रास्ता खुलवाकर आवागमन शुरू करवाया व केमिकल व गैस के टैंकर को रवाना किया। बताया गया कि डीएससी गेट के बाहर आसपास के युवा रोजगार की मांग को लेकर रविवार रात्रि से धरने पर थे। आवाजाही बंद होने पर माइंस सिक्योरिटी अधिकारी ने रेलमगरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्काल एक्शन ले लिया।

Exit mobile version