Site icon 24 News Update

हिन्दुस्तान जिंक की माइंस में हादसा, 2 की मौतःमलबा गिरने से स्लिप होकर गड्ढे में गिरी मशीन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट राजसमंद। हिन्दुस्तान जिंक की एसके माइंस में मलबा गिरने से 2 श्रमिकों की मौत हो गई। एसके माइंस रेलमगरा थाना क्षेत्र के सिन्देसर खुर्द में है व गुरुवार अलसुबह हादसा हुआ। बुधवार रात एसके माइंस में सी शिफ्ट में टेक्नो कम्पनी के श्रमिक जंबो ड्रिल मशीन से ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान सुबह साढ़े 3 बजे माइंस में मलबा मशीन पर गिर गया, जिससे मशीन स्लिप होकर गड्ढे में धंस गईं मशीन पर काम रहे उत्तर प्रदेश निवासी मनीष कुमार व गिलूण्ड के पास गंगास निवासी बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हिन्दुस्तान जिंक के स्टाफ ने दोनों मृतकों के शवों को निकाला व हिन्दुस्तान जिंक के हॉस्पिटल में रखवाया गया। हादसे के बाद श्रमिकों ने जिंक के गेट पर ताला लगा दिया। मौके पर रेलमगरा थान इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत भी मय जाप्ते के पहुंचे और हालात की जानकारी ली।
बताया गया कि जंबो ड्रिलिंग मशीन करीब 100 फीट नीचे गिर गई। ऑपरेटर और हेल्पर दब गए। माइंस की अंडरग्राउंड रेस्क्यू टीम ने दोनों को मलबे से निकाल कर दरीबा स्थित जिंक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। ग्रामीण व श्रमिक आक्रोशित हो गए। अंडर ग्राउंड में 130 एमआरएल पर खनन किया जा रहा था, जहां होल करते वक्त मलबा ढहने से गांगास (गिलूंड) राजबहादुर सिंह (31) और उत्तरप्रदेश निवासी मनीष कुमार (41) दब गए।

Exit mobile version