24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। धान मंडी में गुरुवार रात नींबू के दाम में मोल-भाव का विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। सब्जी विक्रेता राहुल राठौड़ (28) और पिता सतवीर राठौड़ (50) पर 15 से 20 हमलावरों ने तलवार, लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। तीज का चौक स्थित माहेश्वरी धर्मशाला के पास ठेला लगाने वले राहुल से रात करीब 10 बजे दो युवक नींबू के दाम पर गर्मागर्मी करने लगी। नोकझोंक के बाद वे चले गए। लेकिन कुछ ही देर में अपने चार साथियों के साथ लौट आए और राहुल-पुत्रवधू पर अचानक तलवार एवं लाठियों से वार शुरू कर दिया। हमले में पिता सतवीर राठौड़ को प्रमुख चोटें आईं, जिन्हें झपट्टा मारकर हमलावरों ने पीछे से भी घेरा। सड़क पर लहूलुहान गिरे घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों ने तुरंत एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां सतवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। राहुल को हल्की चोटें आईं, वे प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए।व्यापारियों ने किया बाजार बंद, आगजनी की घटना भीआक्रोशित मंडी व्यापारियों ने विरोध स्वरूप सुबह प्रमुख मार्केटकृधान मंडी, नेहरू बाजार, नाडा खाड़ा, देहलीगेट एवं बापू बाजार बंद रख दिए। इधर, कुछ व्यापारियों ने खाली ठेलों में आग लगाकर विरोध जताया, जिसे रात में ही फायर ब्रिगेड ने काबू किया।सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट हमलावरों की पहचानघटना स्थल के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपीकृतोफिक हुसैन, अनस हुसैन, तस्कीन खान तथा अरबाज हुसैनकृतलवार और लाठी लिए नजर आए। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। मुख्य संदिग्ध अभी फरार है।आठ थानों की पुलिस तैनात, हालात काबू मेंएसपी योगेश गोयल एवं एएसपी उमेश ओझा ने मौके पर पहुंचकर धान मंडी, सूरजपोल, भूपालपुरा, हाथीपोल, घंटाघर, अंबामाता, हिरणमगरी व प्रतापनगर थानों की पुलिस तैनात करके सुरक्षा बढ़ाई। व्यापारियों की मांग थी कि सभी हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, जिसका आश्वासन पुलिस ने दिया। दोपहर होते-होते प्रशासनिक समझाइश के बाद बाजार फिर से खुल गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रंगमंच कार्यशाला का आयोजन उपभोक्ता अधिकारों पर संगोष्ठी, BIS प्रमाणन की उपयोगिता पर जोर