24 न्यूज अपडेट. अजमेर। पुलिस अलर्ट होती व उसका सुरक्ष तंत्र मजबूत होता तो अजमेर के ब्यावर कांड की सूचना पुलिस को मुखबीर के जरिये मिल ही जाती। प्रशासन अलर्ट होता व संदिग्धों पर लगाम रख कर अपराधियों में भय कायम करता तो अपराधियों को भी अपराध से पहले सौ बार सोचना पड़ता। नगर निकाय अलर्ट होता कि दरिंदे अवैध अतिक्रमण करके कैफै चला रहे हैं तो अतिक्रमण पहले ही हटा देता लेकिन हमारे यहां पर सब कुछ हो जाने के बाद अपनी खाल बचाने के लिए प्रशासन कार्रवाई करने दौड़ा चला आता है। अब अचानक निकाय को पता चला कि कैफै अवैध था सो नोटिस देकर ढहा दिया। एक दिन पहले नोटिस दिया था। ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। 1 दिन पहले पुलिस आरोपियों को मौके पर लेकर गई थी और तस्दीक करवाई थी। नगर पालिका ने बिजयनगर के गौरव पथ स्थित चिल आउट कैफे को 19 फरवरी को नोटिस दिया था। इसमें अगले 24 घंटे में कैफे के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा था। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो गुरुवार दोपहर 11 बजे अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि उन्होंने चिल आउट कैफे में नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत की थी और उनको मिलने भी बुलाते थे। नगर पालिका ने कैफे के आगे की तरफ अतिक्रमण माना था और इसे हटाने के लिए नोटिस दिया था। युवकों ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्राओं को प्रेमजाल में फांसकर ब्लैकमेल, देहशोषण और धर्म विशेष में आस्था रखने के लिए मजबूर किया व इस मामले में पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी सज्जन सिंह के साथ बुधवार दोपहर में पुलिस टीम पीड़ित के साथ गौरव पथ स्थित चिल आउट कैफे पहुंची थी, जहां 2 मंजिला कैफे की तलाशी लेते हुए अहम सुराग जुटाने के प्रयास किए गए। शाम को एएसपी भूपेन्द्र शर्मा, डीएसपी सज्जन सिंह और थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत भारी पुलिस लवाजमे के साथ आरोपियों को लेकर चिल आउट कैफे और जामोला फैक्ट्री स्थित एक कैफे सेंटर की मौका तस्दीक करने पहुंची थी। पुलिस ने रिहान (20), मंसूरी (19), लुकमान (20), अरमान पठान (19), साहिल कुरैशी (19), अफरान (18), करीम कुरैशी (20), आशिक (20) और कैफे संचालक श्रवण को गिरफ्तार कर चुकी है। एक नाबालिग भी डिटेन किया था।
नींद से जागी ब्यावर नगरपालिका, अचानक पता चला दरिंदों का कैफे अवैध है, ढ़हा दिया

Advertisements
