24 न्यूज़ अपडेट.उदयपुर.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 9 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा संस्थानों पर निशुल्क जांच कर परामर्श और आवश्यक दवाईयां दी गई।आज 135 चिकित्सा संस्थानों पर 3127 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मां वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी करने के लिए सरकारी और पंजिकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर पर भेजा गया। जिले में आज गर्भवती महिलाओं को मां वाउचर दिये गये। आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि प्रत्येक 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों पर आने वाली गर्भवती महिलाओ की ब्लड, यूरीन, हिमोग्लोबिन,बीपी, शुगर सहित अन्य जांचे निशुल्क की जाती है। संभावित और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिंहित कर उच्च संस्थानों पर भेज कर विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाता है ताकि प्रसव के दौरान जटिलताएं नहीं रहें। साथ ही स्तनपान,पोषण और टीकाकरण के बारे में बताया गया। पोष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम विटामिन लेने को जागरूक किया गया। नितिशा सेंड्रिक ने सभी चिकित्सा संस्थानों से आन लाइन रिपोर्ट लेकर डाटा अपडेट किया और रिपोर्ट राज्य स्तर पर प्रेषित की। डीएनओ प्रताप सिंह ने मां वाउचर की रिपोर्ट तैयार कर राज्य स्तर पर प्रेषित की। यह अभियान माह में तीन बार 9,18 और 27 तारीख को आयोजित किया जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बी.एन. स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब, नीति आयोग द्वारा विज्ञान मेले का भव्य आयोजन नियम विरोध समायोजन से शिक्षकों में भारी आक्रोश दर्जनों शिक्षक पहुंचे परियोजना लेकर deo प्रारंभिक व माध्यमिक कार्यालय