Site icon 24 News Update

निशुल्क चिकित्सा शिविर पूर्बिया कॉलोनी में 15 दिसंबर रविवार को

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. पूर्बिया कलाल समाज उदयपुर एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भीलो के बेदला उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर पूर्बिया कॉलोनी सज्जन नगर, उदयपुर में 15 दिसंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा। नरेश पूर्बिया ने बताया कि  चिकित्सा शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2  बजे तक पूर्बिया कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी सहित अन्य जांचें, परामर्श व दवाइयां दि जाएगी। शिविर में फिजिशियन डॉ हार्दिक नायक, नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ रितिक, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ ईश्वर, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ भारती, शल्य चिकित्सक डॉ  आरिफ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मौथ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ यश , टीबी एण्ड चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ श्रुति सेवाएं देंगी। चिकित्सा शिविर की व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार में अध्यक्ष दिनेश पूर्बिया,भरत पूर्बिया,सूर्य प्रकाश पूर्बिया, भंवर लाल पूर्बिया, भेरू लाल पूर्बिया, यशवंत पूर्बिया, लोकेश पूर्बिया,पन्ना लाल पूर्बिया, दिलीप पूर्बिया ,रेवंत पूर्बिया, ईश्वर पूर्बिया ,बृजमोहन पूर्बिया, नितेश चौधरी व रमेश पूर्बिया सहित कई नवयुवक लगें हुए हैं।

Exit mobile version