Site icon 24 News Update

नि:शुल्क अस्ती रोग परामर्श शिविर में 75 ग्रामीण हुए लाभान्वित : 8 अतिआवश्यकों का होगा निशुल्क घुटना अथवा कुल्हा प्रत्यारोपण

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय ने दूर सुदूर गांवों मे सेवा प्रकल्प के अंतर्गत अपनी गोगुन्दा ईकाई , ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं सरकारी अस्पताल गोगुन्दा के सहयोग से नि:शुल्क अस्ती रोग पीड़ित मरीजों के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया।

शिविर की मुख्य संयोजिका बीके रशमि बहन, माउंट आबू ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर प्रताप मिढ़ा, जाईन्ट रीप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर केलाश कडेल, राजकीय चिकित्सालय के डॉ. दिनेश मीना और उनके स्टाफ की सेवाओं से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर मे लाभान्वित हुए गोगुंदा के निकटवर्ती 75 ग्रामीणों मे से 8 अतिआवश्यकों को ग्लोबल हास्पिटल माउंट आबू ले जाकर उनका मुख्य मंत्री आयुष्मान योजना के तहत आवश्यकतानुसार निशुल्क घुटना अथवा कुल्हा प्रत्यारोपण किया जावेगा ताकि उनकी शेष जिन्दगी आत्मनिर्भर व पीड़ा रहित गुजरे।

Exit mobile version