Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को छोटी सरवन क्षेत्र का दौरा किया। पंचायत समिति कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी सहित सोलह अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलक्टर ने गैरहाजिर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

