टोगो, वेस्ट अफ्रीका में निम्स युनिवर्सिटी के माध्यम से चिकित्सा – उन्मुख विश्वविद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने के संदर्भ में विदेश मंत्रालय में होगी बैठक भारतीय उच्च शिक्षा के प्रतिनिधी मण्डल में अफ्रीका के दौरे पर गए थे निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रो. अमेरिका सिंह नई दिल्ली, 23 जुलाई, निम्स यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रो. अमेरिका सिंह, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बुधवार, 24 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित हैं। यह बैठक टोगो और वेस्ट अफ्रीका में निम्स यूनिवर्सिटी के माध्यम से चिकित्सा-उन्मुख विश्वविद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने के संदर्भ में होगी। निम्स विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर प्रो.(डॉ.) बलबीर सिंह तोमर ने कहा प्रो. अमेरिका सिंह के नेतृत्व में यह बैठक भारत तथा अफ्रीका दोनों देशों के विश्वविद्यालयों में परस्पर स्वास्थ्य शिक्षा तथा उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर ने कहा कि निम्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करना है जहाँ इसकी अत्यधिक आवश्यकता है। प्रो. सिंह ने बताया, “टोगो और वेस्ट अफ्रीका में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। हम वहां के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ करना चाहते हैं।” विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके तहत शिक्षकों और छात्रों के आदान-प्रदान, शोध परियोजनाओं, और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान ने हाल के वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठा हासिल की है। विदेश मंत्रालय के साथ यह सहयोग न केवल विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करेगा बल्कि टोगो और साउथ अफ्रीका में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को भी ऊंचा उठाने में मदद करेगा। इस बैठक के सकारात्मक परिणामों की उम्मीद करते हुए, प्रो. अमेरिका सिंह ने कहा कि यह दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और निम्स यूनिवर्सिटी इस दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो पूर्व में उच्च शिक्षा तथा विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल में प्रो. अमेरिका सिंह सहित अन्य सदस्यों ने वेस्ट अफ्रीका का दौरा किया था, उस वक्त निम्स यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधी के रुप में प्रो. अमेरिका सिंह ने टोबो,साउथ अफ्रीका में विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग को लेकर एमओयू MOU किए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बजट में पड़ोसी देशों को भारत देगा 4773 करोड़, चीन समर्थक मालदीव को झटका, पैकेज में 370 करोड़ काटे, श्रीलंका की निकल पड़ी, 4 गुना ज्यादा मदद नेपाल में विमान हादसा, 18 लोगों की मौत, काठमांडू के एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हो गया हादसा