Site icon 24 News Update

निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने दशोरा

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक वीरेश चपलोत के मुख्य आतिथ्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष विमल कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रॉपर्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने एसोसिएशन के चुनाव करवाने के लिए सहमति देते हुए अध्यक्ष पद के लिए लाला दशोरा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर निर्विरोध रूप से दशोरा को निर्वाचीत किया गया।
उल्लेखनीय है कि निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष विमल कोठारी 10 वर्षों तक निर्विरोध रूप से निर्वाचीत रहे तथा कोठारी का अध्यक्षीय कार्यकाल निर्विवाद रहा। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व प्रोपर्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य अतिथि वीरेश चपलोत, गजेंद्र नवलखा, मयंक अग्रवाल सहित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया का संचालन मयंक अग्रवाल ने किया।
लाल दशोरा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अतिथियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने दशोरा का माला पहनाकर बधाई दी। इधर, लाला दशोरा के अध्यक्ष बनने के समाचार मिलने पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी तथा पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने दशोरा को दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में प्रोपर्टी एसोसिएशन के समस्त सदस्यगण मौजूद रहे। अंत में आभार रमेश प्रजापत ने व्यक्त किया।

Exit mobile version