रिपोर्ट: अमानत अली 24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शादी के बाद दोनों की एक 2 साल की बेटी है। सोमवार दोपहर के समय निधि पंचाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रतापनगर कॉलोनी में शादी के 4 साल बाद निधि पंचाल की मौत का मामला गर्माने लगा है। पिता यश पंचाल चाचा प्रियंक लोहार के साथ बडी संख्या में समाजजनों व सर्व समाज की मौजूदगी में आज कलेक्टर आईजी सहित अन्य अफसरों को ज्ञापन दिया गया व हत्यारों को पकडने की मांग की गई। पुलिस के साथ गर्मागर्मी हुई व खूब नारेबाजी भी की गई। पिता व चाचा ने बताया कि उदयपुर की बेटी जिसकी डूंगरपुर में ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसे शादी के बाद से ही परेशान किया जाने लगा। उन दो भाइयों की शादी एक साथ हुई थी। अहमदाबाद वाली पार्टी ने स्वर्ण आभूषण ज्यादा दिए थे। ऐसे में हमारी बेटी को हमेशा टार्चर करने लगे। 13 जनवरी को जब उसकी पहली संतान लड़की हुई तो उसकी साथ इंदिरा पंचाल पत्नी प्रकाश पंचाल ज्यादा मिसबिहेव करने लग गई, ताने मारने लगी, हाथापाई करने लगी। चांटे मारने लगी। हमारी बेटी ने कई बार हमसे यह बात कही मगर हमने इस पर भी एकाएक बेटी होने की वजह से संप रख कर शालीनता से प्रकाशजी पंचाल के बड़े भाई बलदेवजी पंचाल को बताया। इंदिरा पंचाल को बताया लेकिन वो लोग कभी एग्री नहीं कर पाए हमेशा आश्वासन देते रहे। अंततः 24 जून को फंदे पर लटक गई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में भी कारण सामने नहीं आए हैं। मैं इसे बार-बार हत्या कह रहा हूं। अभी तक उन पर 48 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि मृतका का पति निशांत बैंगलोर में नौकरी करता है। हमारी बेटी ने ससुराल में बहुत दुख झेले, ससुराल वालों ने हत्या कर दी, 48 घंटे में भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, सर्व समाज से अपील-हमारा साथ दें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यात्रीगण कृपया ध्यान दें,,,,गुलाबबाग में महाराणा प्रताप एक्सप्रेस दुरूस्त होकर फिर से ट्रेक पर आ चुकी है, नया इंजन भी आने वाला है ताकि अगली बार कोई परेशानी नहीं हो,,,, बिजली कटौती के खिलाफ अमित श्रीवास्तव व क्षेत्रवासियों का सेक्टर-4 पावर हाउस के बाहर धरना, बारिश में भी डटे हुए, व्यवस्थाएं सुधारने की कर रहे मांग