साइफन चौराहे के नजदीक सुबह करीब पांच बजे बदमाशों ने की वारदात 24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comउदयपुर। शहर के व्यस्त मार्ग पर चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटा और रुपए से भरी ट्रे ले उडे। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। अंबामाता थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि तड़के 4ः39 बजे साइफन चौराहे के नजदीक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर बदमाश ट्रे में रखे 14 लाख रुपए उड़ा ले गए। इसकी जानकारी थाने की ओर से लगे नाकाबंदी प्वाइंट पर राह चलते व्यक्ति ने देते हुए बताया कि एटीएम के बाहर भीड़ है। इस पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि चोर अलसबुह एटीएम में घुसे और सबसे पहले उन्होनें कैमरे पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद उन्होंने वारदाता का अंजाम दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रक-टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत, ड्राइवर घायल नगर निगम ने शुरू किए 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्य