Site icon 24 News Update

निगम बना सिवरेज गड्ढों का ‘पालनहार’, बनानी थी सडक़, 14 महीने में में तीन बार मिली पेचवर्क की गोली, गुस्साए लोगों ने किया विरोध

Advertisements


उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित न्यू शिव नगर नेमिनाथ कॉलीनी के पास नोखा के लोग पिछले 14 माह से सीवरेज के दौरान तोड़ी गई सड$क से परेशान हैं। स्थानीय कॉलोनी वासी सुरेश औदिच्य ने बताया कि स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। कॉलोनी वासियों ने नगर निगम की ओर से आए पेचवर्क करने वालों की गाडिय़ों को कॉलोनी मेें ही रोक दिया एवं विरोध किया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि पिछले 14 माह पूर्व सीवरेज का कार्य हुआ था। उसके बाद निगम सिवरेज के गडïढों का पालनहार बना हुआ है। पेचवर्क का काम तीन बार कर चुके हैं और अभी तक सड$के नहीं बनी है। बुधवार को भी ठेकेदार की तरफ से पेच वर्क करने के लिए मशीनरी आई हुई थी जिससे जनता में काफी आक्रोषित हो गई। कुछ समय पूर्व विधायक ने कहा था कि दिपावली तक पुरी रोड बन जाएगी। लेकिन उनकी बात भी पूरी नहीं हुई व पेचवर्क का काम करवा दिया गया। जबकि पास की कॉलोनी मे 15 दिन पूर्व रोड का कार्य पूर्ण किया गया है। नगर निगम के अधिकारियो को बार बार संपर्क करने पर कोई भी सन्तोष प्रद जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान नवनीत भट्ट, प्रकाश हरकावत, अशोक मुणेत, सुनीता त्यागी, संजय शेखर शर्मा, करण सिंह राठौड़, कार्तिक शर्मा, चन्द्रमोली शर्मा, भगवती लाल त्रिवेदी, नरेन्द्र सिंह चम्पावत, भूपाल सिंह देवड़ा, भंवर सिंह राठौड़, नयनसुख महात्मा, नरेन्द्र सिंह झाला, मुकेश लाखारा, पार्षद अरविंन्द जारोली आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।

Exit mobile version