उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित न्यू शिव नगर नेमिनाथ कॉलीनी के पास नोखा के लोग पिछले 14 माह से सीवरेज के दौरान तोड़ी गई सड$क से परेशान हैं। स्थानीय कॉलोनी वासी सुरेश औदिच्य ने बताया कि स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। कॉलोनी वासियों ने नगर निगम की ओर से आए पेचवर्क करने वालों की गाडिय़ों को कॉलोनी मेें ही रोक दिया एवं विरोध किया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि पिछले 14 माह पूर्व सीवरेज का कार्य हुआ था। उसके बाद निगम सिवरेज के गडïढों का पालनहार बना हुआ है। पेचवर्क का काम तीन बार कर चुके हैं और अभी तक सड$के नहीं बनी है। बुधवार को भी ठेकेदार की तरफ से पेच वर्क करने के लिए मशीनरी आई हुई थी जिससे जनता में काफी आक्रोषित हो गई। कुछ समय पूर्व विधायक ने कहा था कि दिपावली तक पुरी रोड बन जाएगी। लेकिन उनकी बात भी पूरी नहीं हुई व पेचवर्क का काम करवा दिया गया। जबकि पास की कॉलोनी मे 15 दिन पूर्व रोड का कार्य पूर्ण किया गया है। नगर निगम के अधिकारियो को बार बार संपर्क करने पर कोई भी सन्तोष प्रद जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान नवनीत भट्ट, प्रकाश हरकावत, अशोक मुणेत, सुनीता त्यागी, संजय शेखर शर्मा, करण सिंह राठौड़, कार्तिक शर्मा, चन्द्रमोली शर्मा, भगवती लाल त्रिवेदी, नरेन्द्र सिंह चम्पावत, भूपाल सिंह देवड़ा, भंवर सिंह राठौड़, नयनसुख महात्मा, नरेन्द्र सिंह झाला, मुकेश लाखारा, पार्षद अरविंन्द जारोली आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वायरल बुखार का दंश : खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोटड़ा व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी देवला को कारण बताओ नोटिस, 5 दिन में 1094 मरीज़ देखे बेस कैम्प में और 20 सर्वे टीमे में फील्ड में 2660 लोगों की स्क्रीन देहदानी अमर रहे : जहां किया डाक्टरों का विद्यादान, वहीं पर किया देहदान