24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत शुक्रवार को ट्रिपल आर (reduce, reuse,recycle) सेंटर का शुभारंभ किया गया, इस केंद्र के माध्यम से किसी के लिए अनुपयोगी हुई वस्तु किसी के लिए उपयोगी साबित होगी।नगर निगम द्वारा शुक्रवार को अशोक नगर स्तिथ ट्रिपल आर सेंटर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश एवं उप महापौर पारस सिंघवी, उपायुक्त दिनेश मंडोवरा द्वारा किया गया। इस केंद्र पर कोई भी शहर वासी अपने घर की अनुपयोगी वस्तु जैसे बसे कपड़े, जूते, चप्पल, बर्तन, पुस्तके, खिलोने, बिस्तर इत्यादि यहां पर जमा करवा सकता है एवं कोई भी जरूरतमंद शहर वासी यहां से अपनी आवश्यकता की वस्तु प्राप्त कर सकता है।निगम करेगा जागरूकनगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा शुक्रवार से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में शुरू किए इस कार्य में शहर वासियों को जागरुक कर ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सके ऐसा प्रयास किया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि इसको लेकर शहर वासियों से साथ जन जागरण भी चलाया जाएगा एवं जरूरत हुई तो शहर में 5 के अलावा ऐसे और भी सेंटर शहर में खोले जाएंगे जिससे जरूरत बंद व्यक्तियों को निः शुल्क मदद मिल सके।यहां खुले आरआरआर सेंटरनगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शहर में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत पांच ट्रिपल आर केंद्र खोले गए हैं यह सेंटर अशोक नगर हनुमान पार्क, हाथी पोल निगम सेक्टर कार्यालय, प्रताप नगर निगम सेक्टर कार्यालय , गोवर्धन विलास निगम सेक्टर कार्यालय, पूजा पार्क सेक्टर कार्यालय पर खोले गए है। सर्वासी अपना घर में पड़ा अनुप्रयोग की समान यहां पर जमा करवा सकते हैं आपके लिए अनुपयोगी वस्तु किसी निर्धन एवं गरीब व्यक्ति के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है अतः शहरवासी नगर निगम का सहयोग कर पुनः उपयोग में आने वाली सामग्री को यहां लाकर जमा करवा सकते हैं।पहले दिन ही लाभान्वित हुए कई जरूरतमंदनगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहर में शुरू किए गए ट्रिपल आर सेंटर में पहले ही दिन कई जरूरतमंद लाभान्वित हुए। अशोकनगर में भी सेंटर प्रारंभ करने के पश्चात कई लोगों ने वहां पहुंचकर अपने लिए उपयोगी वस्तु को प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया है।शुभम अवसर पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली सुभाष चंद्र शर्मा शहर के प्रमुख गणपति आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बी एन कन्या इकाई में हिन्दी दिवस पर एन एस एस द्वारा गोष्ठी एवं शैक्षणिक भ्रमण काआयोजन मुंबई की जहांगीर गैलरी में सजेगी उदयपुर के शिल्पकार की कलाकृतियांयूडीए आयुक्त जैन व कला प्रेमी मुर्डिया ने किया केटलाॅग का विमोचन