Site icon 24 News Update

निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरण शिविर का हुआ समापन135 विशेष योग्यजन को श्रवण यंत्र का किया वितरण

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर 11 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी सांयकालीन महाविद्यालय के अन्तर्गत संचालित डिपार्टमेंट आॅफ रिहेबिलिटेशन साइन्सेस एवं अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान मुंबई (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में एडिप योजना के तहत आयोजित निःशुल्क श्रवण यन्त्र वितरण शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ प्रा.े कर्नल एस एस सारंगदेवोत , अधिष्ठाता डॉ. एस. बी. नागर , सुश्री छांदसी – ई .एस.ओ, अली यावर जंग संस्थान मुम्बई, के. राजू – डायरेक्टर सी. आर. सी. जयपुर , शिवम राय, डॉ. मलय पानेरी , डॉ. हेमेंद्र चैधरी, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जलित कर किया।

समारोह में प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने अली यावर – मुंबई, गोपाल शर्मा, प्रतीक्षा दलवी, पी ए सावंत, संजय खण्डागले, शिवम रॉय का उपरणा, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि विशेष योग्यजन को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का जिम्मा हम सभी का। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों ने इनके लिए अनेक योजनाएॅ जारी की गई है जिनका लाभ भी इन तक पहुंचे इसका प्रयास हम सभी को करना होगा।

प्रांरभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर संयोजक डॉ. एसबी नागर ने तीन दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में 135 से अधिक विशेष योग्यजनों को निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरित किए गए। शिविर में उदयपुर जिले के अलावा गुजरात, नीमच, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भगवती लाल सोनी, बलिराम, डॉ. भावना देवी, डॉ. वीनस व्यास, डॉ. हितेश, डॉ. शिवांगी , ठाकुर वर्मा , सुल्तान, ममता शर्मा, नीलू वर्मा, डॉ. नेहा नागर, सुशील सचान, पुरखा राम, इंद्र लोहार, रमेश मेघवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संचालन डॉ भावना ने किया जबकि आभार बलिराम ने जताया।

Exit mobile version