24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिजनेस टायकून नारायण मूर्ति की पत्नी 73 वर्षीय सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राज्यसभा के सांसद के रूप में मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति को पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुधा मूर्ति की उपस्थिति हमारी नारी शक्ति के लिए एक शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुधा मूर्ति की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना भी की। सुधा मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी और मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। वह एक लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। सुधा मूर्ति का नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ है। भारत सरकार ने सुधा मूर्ति को साल 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.