कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुकेश गर्ग द्वारा मंगलवार को देर सांय भाजपा के चारों मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसके अन्तर्गत निम्बाहेड़ा पूर्वी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पद पर अशोक जाट, पश्चिमी गामीण मण्डल अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह शक्तावत एवं कनेरा मण्डल अध्यक्ष पर जुगलकिशोर धाकड़ का पुनरू मनोनयन किया गया, वहीं नगर मण्डल अध्यक्ष पद पर कपिल चौधरी को मनोनित किया गया। बुधवार को सांय नव मनोनित मण्डल अध्यक्षों का स्वागत अभिनन्दन समारोह स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया।रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पारस पारख सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, जुगल किशोर धाकड़ एवं कपिल चौधरी का उपरना ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं मुहं मीठा करवाकर कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाऐं दी।मण्डल अध्यक्षों के स्वागत अभिनन्दन समारोह में जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, पूर्व जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, शैलेन्द्र पाटीदार, नगर उपाध्यक्ष गापोल पंचौली, महिपाल सिंह राणावत, ग्रामीण उपाध्यक्ष राधेश्याम टेलर, लोकेश सुथार, मोनू मारू, प्रहलाद प्रजापत, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल चाष्टा, राजेश गुर्जर, प्रहलाद धाकड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, महामंत्री विनोद सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष अम्बालाल मीणा, भाजयुमो महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री, सोनू झंवर, उपाध्यक्ष कमल रावत, ललित साहू, मंत्री विकास साहू, हितेश जोशी, अभिनव खण्डेलवाल, अंतरिक्ष साहू, लोकेन्द्र आर्चाय, राजू गौड़, रमेश वैष्णव, राहुल वसिटा, रतन वैष्णव, सरपंच प्रतिनिधी श्यामलाल जाट, सोहनलाल जाट, गोपाल लाल जाट, रोशनलाल पुष्करणा, रवि जाट, सुनिल जाट कारूण्डा, सोनू जाट, पूर्व पार्षद जगदीश माली, राजू बाहेती, रजनीश गोठवाल, रितेश नाहर आदि सहित ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्र के सैंकडों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेडा पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दी अहम जानकारी, स्कूली बच्चों, शिक्षकों व परिजनों को दी जानकारी पहाड़िया को एससीएसटी विकास परिषद के जिला संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया