कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष पद पर कपिल चौधरी के मनोनयन के पश्चात से क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे स्वागत, अभिनंदन करने के क्रम में सविता कॉलोनी, कासोद दरवाजा क्षेत्र में डीजे एवं ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के साथ महामंत्री देवकरण समदानी, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, युवा मोर्चा महामंत्री डॉ. आशीष टांक आदि का श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर में उस्ताद चतर्भुज कुमावत, सहित कासोद दरवाजा, शिव कॉलोनी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने डीजे एवं ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने श्री सत्यनारायण मंदिर एवं श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की, ततपश्चात क्षेत्रवासियों ने उपरना ओढाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते हुए शुभकामनाएं दी।इसी प्रकार नगर के बूथ क्रमांक 101 पर नव मनोनीत अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारियों का वार्डवासियों द्वारा स्वागत किया गया। यहां बूथ अध्यक्ष आशीष सुखवाल के नेतृत्व में वार्ड के वरिष्ठजनों अशोक श्रीमाली, सहित वार्डवासियों ने उपरना ओढाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों एवं वार्डवासियों ने नगर अध्यक्ष चौधरी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वर्ष 2025 के आरम्भ में पीएम मोदी के मन की बात के पहले कार्यक्रम को सुना सेवा केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 56 वाँ पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया