कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष पद पर कपिल चौधरी के मनोनयन के पश्चात बुधवार रात्रि बस स्टैंड के समीप स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पर बीआरडी व्यायामशाला के सदस्यों द्वारा ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष चौधरी ने श्री बाबा रामदेव जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की, ततपश्चात बीआरडी व्यायामशाला के उस्ताद प्रहलाद उस्ताद, शंभु उस्ताद एवं पप्पू उस्ताद ने चौधरी का उपरना ओढाकर स्वागत किया एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नीलेश मेहता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ सहित बीआरडी व्यायामशाला के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नव मनोनीत नगर अध्यक्ष चौधरी का कासोदवासियों ने किया स्वागत’
भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष पद पर कपिल चौधरी के मनोनयन के पश्चात बुधवार रात्रि उपनगर क्षेत्र कासोद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष चौधरी ने देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया, ततपश्चात क्षेत्रवासियों ने चौधरी का उपरना ओढाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नीलेश मेहता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री, उपाध्यक्ष दीपक पराशर, विकास अडवाणी शेरू, देवी सिंह, नारायण सिंह, कालू नायक, शक्ति सिंह, शंभु लाल अहीर, रत्नेश व्यास, युवराज सिंह, रमेशचंद्र मेघवाल, विपुल मीणा, दिपक प्रजापत, प्रदीप लक्ष्का,र् अर्जुन सिंह, अर्जुन नाथ, दशरथ मीणा, सूरज नायक, अंतरिक्ष साहू सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.