Site icon 24 News Update

नरेगा कार्यों में मिलीभगत का खेल : नदारद मिले आधे मजदूर,एसीईओ के सराड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण में खुली पोल ,ग्राम विकास को कारण बताओ नोटिस जारी

Advertisements
1 / 11

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत धांधली का मामला सामने आने के बाद दो ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला परिषद उदयपुर जिला सलूंबर के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीलेश कलाल ने सोमवार को सलूंबर जिले की दो पंचायत में नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया । इस दौरान कई अनियमितता मिलने पर दो ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस मिला है ।

जानकारी के अनुसार जिले के सराड़ा तहसील के ग्राम पंचायत कलात और नठारा में महानरेगा कार्य के दौरान कई श्रमिकों के अनुपस्थित रहने के बावजूद मस्टररोल में हाजिरी लगा दी गई।
ग्राम पंचायत कलात और नठारा में नरेगा कार्य स्थल पर अनियमितता की शिकायतें आने के बाद जिला परिषद सलूंबर के एसीईओ नीलेश कलाल ने सोमवार औचक निरीक्षण किया गया। नठारा और कलात पंचायत में नरेगा के तहत चार निर्माण कार्य पर 105 नरेगा मजदूर की हाजरी भरी हुई थी लेकिन मौके पर 57 मजदूर ही कार्य कर रहे थे ।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने राजकार्य के प्रति उदासीनता और पर्यवेक्षणीय लापरवाही के कारण नरेगा एक्ट कि धारा 25 के तहत ग्राम पंचायत कलात और नठारा के ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।

Exit mobile version