Site icon 24 News Update

नदी में गिरने से युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Advertisements

24 न्यूज अपडेट . बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के गढ़ी की चाप नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने गालियाकोट से आए नाविकों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि गढ़ी निवासी 25 वर्षीय मेरोज पुत्र फिरोज खान नदी में बर्तन धोने के लिए गया था। इस दौरान अचानक उसके बर्तन नदी में गिर गए। उन्हें निकालने के लिए वह झुका तो पैर फिसल गया व सीधा वह नदी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया हैं।

Exit mobile version