24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। पिछले डेढ़ माह में मावली, कुराबड, घासा, फतहनगर, डबोक सहित राजसमंद और चित्तोडगढ में हो रही नथ छीनने की वारदातों का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी योगेश गोयल ने प्रेसवार्ता में बताया कि दो शोतिरों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। दोनों स्मैकची हैं और डबोक रहने वाले हैं जिन पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार नथ छीनने की घटनाएं सामने आ रही थीं। सभी घटनाओं में 50 से 70 साल की ग्रामीण महिलाओं के नाक की नथों को खाचा जा रहा था, गंभीर शारीरिक क्षति हुई। पुलिस अधिकारी मावली मनीश कुमार और थाना सर्कल की टीम बनाई गई व पूर्व चालानशुदा बदमाशों पर निगाह रखी गई। साथ ही वारदातों की जगहों के सीसीटीवी चेक किए गए। तकनीकी अनुसंधानों में एसएचओ फतहनगर दुर्गा प्रसार व टीम को लीड मिली। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम कैलाश व प्रकाश हैं। ये डबोक के हैं व आपराधिक रिकार्ड हैं। इन्होंने कुराबड, डबोक, घासा व राजसमंद में वारदातों की हैं। डबोक के प्रकरण में इनको बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में वारदातों कुबूल की हैं व नथें मुथूट फाइनेंस व अन्य जगह गिरवी रख दी व बेच कर पैसा ले लिया। अब तक इन्होंने सात वारदातों को करना स्वीकार किया है। राजसमंद व चित्तौड में भी वारदातें सामने आ सकती हैं। इनका मोडस ओपरेंडी यह था कि दोनों बाइक पर चलते। कस्बे में या सुनसान इलाकों में जा रही महिलाओं को टारगेट करते। एक बाइक पर रहता व दूसरा उतर कर नथ छीन लेता। दोनों फरार हो जाते। दोनों स्मेक के नशे के आदि हैं। इनका मुंबई में दूध बेचने का काम करते हैं। अभी और भी वारदातों का खुलासा होना बाकी हैं। अन्य लोग भी ससीसीटीवी में दिख रहे हैं जो इनके साथी हो सकते हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.