Site icon 24 News Update

नंबर देख लो, कहीं आपके परिचित की चोरी हुई बाइक के तो नहीं…..टीडी पुलिस ने पकड़े बदमाश, 7 मोटरसाइकिलें बरामद

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। टीडी पुलिस ने आज दो बदमाशों को पकडा है जिन से 7 बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बंशी लाल पिता जोयता राम मीणा निवासी कगरा पडुणा पुलिस थाना टीडी जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी थी कि दो दिन पहले उनकी मोटर साईकिल टीवीएस अपाची घर के आगन से चोरी हो गई। इस पर टीडी पुलिस को उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने टीम बना कर जांच के निर्देश दिए। थानाधिकारी फैली राम स.उ.नि. हिम्मत सिंह, स.उ.नि. अमर सिंह, कानि. रविशकर, शंकर लाल, सुरेन्द्र, राहुल कुमार, लोकेश रायकवाल की टीम ने आरोपी विरेन्द्र डामोर पिता लाला डामोर निवासी गोगला थाना झाडोल जिला उदयपुर को पकड़ा। वीरेन्द्र से पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने और भी बाइक चोरी की है जिनको आज बरामद किया गया। इसके साथ ही आज जितेन्द्र मीणा पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 23 साल निवासी पडुणा फला उपला खेडा पुलिस थाना टीडी जिला उदयपुर व लालुराम उर्फ ललित पिता रमेश जाति मीणा खराडी निवासी सरूपाल फला खेडिया टीडी को गिरफतार किया। इनके कब्जे से अब तक 7 मोटर साईकिलें बरामद की जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही हैं सभी बाइक उदयपुर एवं सलूम्बर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई हैं। अन्य वाहन चोरियां खुलने की संभावना है।
01- Moter Cycle No. RJ27CS5924 KTM 250
Chassis No- MD2JPEYA8HC010889*
Engine No. 7-93702397
02- Moter Cycle No. YAMAHA 15
Chassis No- ME1RG5216J0014248
Engine No. G3K5E0014261
03- Moter Cycle No. RJ27BM5937 HERO CD Delux
Chassis No- MBLHAR085H4J039
Engine No. HA10GM4K11222
04- Moter Cycle No. RJ27SH8511 TVS APACHE RTR
Chassis No- MD634KE44824113770
05- Moter Cycle No. RJ27BP6389 TVS APACHE RTR
Chassis No- MD634CE6XJ2H34310
Engine No. CE6HJ2833374
06- Moter Cycle No. RJ27SE1100 TVS APACHE RTR
Chassis No. —
Engine No.–
07- Moter Cycle No. ———————- HERO HONDA CD DELUX
Chassis No. – MBLHAW124M4M01780

Exit mobile version