24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। गुरु नानक देवजी का 555वां प्रकाश पर्व बडी़ श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह से ही विशेष कीर्तन के दीवान सजाए गए। साथ ही संगत गुरु के लंगर की भी सेवा कर रही है। लेकसिटी में पिछले काफी दिन से प्रकाश पर्व की खुशी में प्रभात फेरी के आयोजन भी हुए जिनमें छोटे-छोटे बच्चों ने गुरुवाणी कीर्तन भी किया। शहर के सभी गुरूद्वारों में आयोजन हो रहे हैं। उदयपुर में गुरुद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलूजा ने बताया कि सुबह 5 बजे से लंगर बनाने की सेवा शुरू हो गयी थी। सुबह 10 बजे से 10़ 30 बजे तक बच्चों का प्रोग्राम हुआ। इसके बाद 11 बजे तक ज्ञानी अजीत सिंह ने, 12 बजे तक महेंद्र सिंह का रागी जत्था, 12 से 1.30 बजे तक सुबा सिंहजी ने शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। शाम को 4 बजे तक गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। शाम का दीवान 7 बजे से आरंभ हुआ व रात 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। गुरु नानक देव के 555वीं जयंती पर शुक्रवार को गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
धूमधाम से मनाया जा रहा है गुरु नानक देवजी का 555वां प्रकाश पर्व

Advertisements
