मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यभर में नवनियुक्त कार्मिको से किया वर्चुअल संवाद
नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, अतिथियों ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र
शाहपुरा ,17 सितंबर। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य मेें मंगलवार को जयपुर में द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडे की शुरूआत, मॉं वाउचर और नमस्ते योजना का शुभारम्भ, नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपने और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ-साथ पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसी क्रम में शाहपुरा ज़िले की पंचायत समिति के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र दिए गए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यभर के नवनियुक्त कार्मिको से वर्चुअल संवाद कर उन्हें बधाई दी व उत्साहवर्धन किया |
राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े जिला स्तरीय आयोजन में ज़िला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत , नगर परिषद सभापति रघुनन्दन सोनी , प्रधान माया जाट द्वारा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को आवास योजना की चाबी, श्रीफल, मिठाई और पौधे भी भेंट किए गए।कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार शर्मा , फुलियाकला एसडीएम राजकेश मीणा , सीएमएचओ डॉ मीणा, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर सहित अन्य मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.