बांसवाड़ा. दो बच्चों की मां अविवाहित प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का पति 5 दिन बाद दोनों को ढूंढकर गांव ले आया। पेड़ से बांधकर लात-घूंसों से पिटाई की। परिजनों के साथ मिलकर करीब 7 घंटे तक दोनों को टॉर्चर किया। पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। किसी ने घटना का फोटा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फोटो देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बचाकर थाने ले आई। रात 12 बजे पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला बांसवाड़ा जिले के मोटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना बुधवार शाम 5.30 बजे हुई।
मोटागांव थाना इंचार्ज गंगाराम ने बताया- थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 साल की विवाहिता 18 मई को 21 साल के अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति या ससुराल पक्ष की ओर से गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया गया।
महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसके एक ढाई साल की बेटी और एक साल का बेटा है। महिला और युवक का प्रेम प्रसंग पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए पारिवारिक-सामाजिक कार्यक्रमों में दोनों का मिलना-जुलना होता रहता था।
पत्नी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर 18 मई को प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद पति अपने स्तर पर ही पत्नी और उसके प्रेमी को ढूंढता रहा। सूचना मिली कि दोनों अहमदाबाद (गुजरात) से बांसवाड़ा लौट रहे हैं।
इस पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को बुधवार शाम 4 बजे के करीब पकड़ लिया। दोनों को गांव ले आए। युवक के पैर रस्सियों से बांध दिए और महिला को पेड़ से बांध दिया। पूरे गांव के सामने पति और परिजन ने दोनों को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान किसी ग्रामीण ने दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए।
महिला का पति और प्रेमी दोनों मजदूरी करते हैं। दोनों मजदूरी के लिए बांसवाड़ा और गुजरात जाते रहते थे। प्रेमी युवक लोहारिया थाना इलाके का रहने वाला है और अविवाहित है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.