
24 न्यूज अपडेट उदयपुर. नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष हरियाली अमावस्या के मौके पर दो दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाता हैं। फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाडी रोड पर लगने वाले इस मेले के लिए निगम ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। मेले में लोक कला मंडल के कलाकारों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके लिए मंच तैयार किया गया हैं साथ ही सहेलियों की बाडी मेनगेट पर मचान बनाई गई हैं जहां से दोनों तरफ पूरे मेले पर नजर रखी जा सकेंगी। मेले में दोपहर बाद भीड होती है लेकिन इस वर्ष मेला रविवार को होने की वजह से सुबह से ही लोगो की भीड उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं। मेलार्थियों के लिए प्रशासन की ओर से भी उचित इंतजाम किए गए हैं। सैकड़ो वर्षो से चली आ रही परम्परा आज भी कायम हैं दो दिवसीय मेले का दूसरा दिन महिलाओं के नाम होता हैं। इस दिन महिलाएं अपनी सखियों के साथ आती है और मेले का आंनद लेती हैं। सोमवार को सखियों के मेले में केवल महिलाओं के प्रवेश होने से पूरे मेले में सुरक्षा के लिए अधिकांश जगहों पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। शनिवार को नगर निगम की सांस्कृतिक समिति और राजस्व समिति के पदाधिकारी मेला स्थल पर पहुंचे और मेले में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। राजस्व समिति के अध्यक्ष अरविंद जारौली ने बताया कि गत वर्ष से इस वर्ष निगम को अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी इंतजाम किए गए हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.