Site icon 24 News Update

देह व्यापार : रिटायर्ड अधिकारी सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार

Advertisements


24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। देह व्यापार के रैकेट पुलिस और प्रशासन की चौकस निगाहों के नीचे आराम से फल-फूल रहे हैं। लोग बरसों से शिकायत कर रहे हैं मगर पुलिस तभी कार्रवाई कर रही है जब कोई उपरी दबाव आ रहा है या फिर पानी सिर के उपर से गुजर जाने का अदेशा हो रहा है। तब तक आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र कमाल दिखा रहा है। चित्तौड़ में एक बिना नाम के होटल संचालक पकड़ा गया है जो तीन साल से होटल में ही देह व्यापार करवाता है। होटल चलाने वाला रिटायर्ड रेलवे अधिकारी है। पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास आदर्श नगर कॉलोनी में रेड डाली। यहां पर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि एक होटल में कुछ महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार हो रहा है। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर मंगलवार देर शाम पुलिस की विशेष टीम होटल के बाहर पहुंची। दबिश देने से पहले प्राइवेट आदमी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। इशारा मिलते ही पुलिस होटल के अंदर गई और रेड डालते हुए वहां मौजूद लोगों व महिलाओं को पकड़ लिया। शहर के पॉश एरिया में स्थित यह होटल है। कार्रवाई में देह व्यापार में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल संचालक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाएं चित्तौड़गढ़ निवासी बताई जा रही हैं। पीटा एक्ट में मामला दर्ज हुआ हैं  डीएसपी विनय कुमार चौधरी ने मीडिया से कहा कि रेलवे कॉलोनी के पास आदर्श नगर कॉलोनी से लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि होटल में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार किया जा रहा है। लगातार शिकायत पर टीम बनाई गई और मंगलवार देर शाम दबिश दी गई। बोगस ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस ने रेड डाल दी। तीनों महिलाओं का हाल पता चित्तौड़गढ़ जिले का है जिसमें से एक आकोला हाल गंगरार, दूसरी बड़ीसादड़ी हाल चित्तौड़ शहर और तीसरी भीलवाड़ा हाल रामदेव जी का चंदेरिया की रहने वाली है। लोगों का कहना है कि होटल संचालक रामावतार मीणा रिटायर्ड रेलवे अधिकारी है।। रेलवे में वे सीएचओ की पोस्ट पर थे और सात साल पहले रिटायर्ड हुए। होटल के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चल रही है है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर होटल में देह व्यापार किया जा रहा है।

Exit mobile version